कंप्यूटर पर निबंध: नमस्कार , आज के समय में कंप्यूटर लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है इसलिए वर्तमान में कंप्यूटर के बारे में जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। खासकर विद्यार्थियों के लिए तो कंप्यूटर के बारे में जानकारी बहुत ही ज्यादा उपयोगी है।आज हमने कंप्यूटर पर निबंध लिखा है।
प्रस्तावना- पिछले कई वर्षों से देश में कंप्यूटरों की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। देश को कंप्यूटराइज्ड करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लगभग सभी उद्योगों और संस्थानों में कंप्यूटर के प्रयोग होने लगे हैं। कंप्यूटर की खोज एक बहुत ही बड़ा आविष्कार है। इसने मानव जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। जिस कार्य को करने के लिए इंसान को कई वर्ष लग जाते थे , कंप्यूटर की मदद से वह उसी काम को कुछ ही दिनों में पूरा कर लेता है।
कंप्यूटर क्या है ?
कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो कमांड के अनुसार कार्य करती हैं। कंप्यूटर में जटिल से जटिल गणना को कुछ ही समय में हल किया जा सकता है। कंप्यूटर शब्द ग्रीक भाषा की कंप्यूट से बना है जिसका अर्थ होता है गणना करना इसीलिए कंप्यूटर को हिंदी भाषा में संगणक या गणक कहा जाता है।
कंप्यूटर मुख्य रूप से दो भागों हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से मिलकर बना होता है। सॉफ्टवेयर में ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर शामिल होते हैं जबकि हार्डवेयर में सीपीयू मॉनिटर कीबोर्ड माउस आदि शामिल होते हैं । कंप्यूटर केवल 0 और 1 यानी बाइनरी भाषा को ही समझता है ,लेकिन कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सहायता से यह सभी भाषाओं को समझ लेता है।
कंप्यूटर की खोज –
मानव सदियों से अपनी गणित की गणनाओं के लिए गणना यंत्र का प्रयोग करता रहा है। इस कार्य के लिए प्रयोग की जाने वाली सबसे प्राचीन मशीनों में अबेकस पहला साधन था । आज तो अनेक प्रकार के गणना यंत्र बना लिए गए हैं ,जो बहुत जटिल गणनाओ का परिकलन अपने आप कर लेते हैं । इन सब में सर्वाधिक तीव्र शुद्ध एवं सबसे उपयोगी गणना करने वाला यंत्र कंप्यूटर है। चार्ल्स बैबेज पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के आरंभ में पहला कंप्यूटर बनाया था । यह कंप्यूटर लंबी गणनाये कर उनकी परिणामों को मुद्रित कर देता था ।
कंप्यूटर को सर्वप्रथम चार्ल्स बैबेज ने बनाया था इसीलिए उन्हें "कंप्यूटर का जनक" कहा जाता है।
कंप्यूटर का उपयोग- कंप्यूटर का उपयोग जिन क्षेत्रों में हो रहा है उनका विवरण इस प्रकार है-
सूचना और समाचार के क्षेत्र में- आज दूरसंचार की दृष्टि से कंप्यूटर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।अब कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से ही देश या विदेश कि ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की लगभग सभी मुख्य नगर एक दूसरे से जुड़ गए हैं।
बैंकिंग क्षेत्र में- भारतीय बैंकों में खातों के संचालन और हिसाब-किताब रखने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। भारत के कई शहरों में किस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर में निजी कंप्यूटर को बैंकों के कंप्यूटर के साथ जोड़कर लेनदेन का काम किया जा सकता है ।
प्रकाशन के क्षेत्र में- समाचार पत्र और पुस्तकों के प्रकाशन की क्षेत्र में आजकल कंप्यूटर विशेष योगदान निभा रहा है अब कंप्यूटर की सहायता से छपने वाली सामग्री को अंकित कर कंप्यूटर की मॉनिटर पर देखा जा सकता है। और उसने त्रुटियों को संशोधित भी किया जा सकता है।
डिजाइनिंग के क्षेत्र में- शायद यह समझा जाता है कि कंप्यूटर अंकों और अक्षरों को ही प्रिंट कर सकता है ,परंतु आधुनिक कंप्यूटर के माध्यम से भवनों ,मोटर गाड़ियों, हवाई जहाज आदि की डिजाइन कंप्यूटर ग्राफिक की मदद से तैयार किया जाता है।
कला के क्षेत्र में- कंप्यूटर कलाकार अथवा चित्रकार की भूमिका भी निभा रहे हैं। अब कलाकार को ना तो कैनवस की ,ना रंग की और ना ही ब्रश की ।कंप्यूटर के सामने बैठा कलाकार जो प्रोग्राम के अनुसार स्क्रीन पर चित्र बनाता है और यह चित्र कागज पर प्रिंट करके उपयोग मे लाता है।
वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में - कंप्यूटर के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान का स्वरूप बदलता ही जा रहा है ।अंतरिक्ष विज्ञान में कंप्यूटर नयी क्रांति उत्पन्न कर दी। कंप्यूटर के माध्यम से अंतरिक्ष के व्यापक चित्र उतारे जा रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र में- बड़े-बड़े कारखानों में मशीनों के संचालन का कार्य अब कंप्यूटराइज्ड हो गया है। computer से जुड़कर रोबोट ऐसी मशीनों का नियंत्रक कर रहे है जिनका संचालन मानव के लिए अत्यधिक कठिन था।
युद्ध के क्षेत्र में - कंप्यूटर का आविष्कार युद्ध के एक साधन के रूप में ही हुआ था। अमेरिका में जो पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर बना था उसका उपयोग एटम बम से संबंधित गणना के लिए ही हुआ था।
Essay for computer in Hindi - कंप्यूटर पर निबंध
कंप्यूटर और मानव मस्तिक में तुलना -
यह प्रश्न भी स्वाभाविक है कि क्या कंप्यूटर और मानव मस्तिष्क की तुलना की जा सकती है और इनमें कौन श्रेष्ठ है। यह सत्य है कि computer मानवीय संवेदना अभिरुचि में भावना और चिंतन से रहित मात्र यंत्र है। कंप्यूटर केवल वही कार्य करता है जिसके लिए उसे प्रोग्राम किया गया है। वह कोई निर्णय नहीं ले सकता और ना ही कोई नई बात को सोच सकता है।
कंप्यूटर से हानियां - विज्ञान का कोई भी अविष्कार हो यदि उसके फायदे हैं तो उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए कंप्यूटर के फायदे बहुत अधिक है और दुष्परिणाम बहुत ही कम है।
आंखों का खराब होना- कंप्यूटर का अधिक उपयोग करने से आंखें जल्दी ही खराब हो जाती है। जिसके कारण आपको कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ सकता है।
यादाश्त कमजोर होना- कंप्यूटर के अधिक उपयोग से हम किसी भी चीज को याद रखने की कोशिश नहीं करते हैं जिसके कारण हमारी याददाश्त कमजोर होती जा रही है। जैसेहिसाब करना ,किसी का पता याद करना ,किसी का मोबाइल नंबर याद करना , इन सभी कामों को हम सेव करके रखते हैं जिससे हमारी यादाश्त कमजोर हो रही है
तनाव का शिकार होना- कंप्यूटर के उपयोग से तनाव बढ़ जाता है क्योंकि कंप्यूटर पर इंटरनेट के माध्यम से कई प्रकार के लोग जुड़े होते हैं और हम इंटरनेट पर कुछ ऐसी बातें देख लेते हैं जिसे हम डिप्रेशन की शिकार हो जाते हैं।
विद्यार्थियों पर बुरा प्रभाव- विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर बहुत आवश्यक है लेकिन कुछ विद्यार्थी इसका उपयोग जरूरत से ज्यादा करते हैं और बुरे कामों में करते हैं जैसे कि अश्लील तस्वीरें देखने के लिए या फिर वीडियो गेम्स खेलने के लिए।
व्यक्तिगत जानकारी चोरी होना- वर्तमान में कंप्यूटर में हम अपनी व्यक्तिगत जानकारी स्टोर करके रखते हैं और हैकर किसी तरह से हमारे डाटा को चोरी कर लेते हैं जो हमारे लिए बहुत ही गंभीर समस्या है।
अनिद्रा- कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग के कारण हमें जल्दी नींद नहीं आती है क्योंकि लगातार कंप्यूटर पर काम करने से हमारी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
Essay for computer in Hindi - कंप्यूटर पर निबंध
शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्व-
हम किसी भी विषय की पुस्तक को अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में डिजिटल फॉर्म में रख सकते हैं और उसे कहीं भी पढ़ सकते हैं। जैसे- PDF
विद्यालयों में छात्रों को बेहतरीन ढंग से पढ़ाने के पावर पॉइंट स्लाइड का प्रयोग किया जाता है।
आज लगभग सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था है जिससे छात्रों को नई नई तकनीक के बारे में सिखाया जाता है।
विद्यार्थी अपने विषय के अनुसार इंटरनेट से पाठ्य सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं।
हम घर बैठे ही ऑनलाइन किसी भी विषय के बारे में अच्छी से अच्छी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उपसंहार- भारत जिस गति से कंप्यूटर युग की ओर बढ़ रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि हम अपने आप को संपूर्ण रूप से कंप्यूटर के हवाले करने के लिए विवश हो जाएंगे। कंप्यूटर हमें बातचीत करना, व्यवहार करना ,अपने जीवन को जीना, मित्र से मिलना और और अनेक विषयों में जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से कंप्यूटर खुद की कृत्रिम बुद्धि से कार्य करेगा फिर भी कंप्यूटर एक मशीन ही माना जाएगा। कुल मिलाकर कंप्यूटर हमारे लिए वरदान है।
0 Comments